इतिहास के पन्नों मैं 31 मईः साम्राज्ञी जिन्होंने सुशासन की राह दिखा लोकमाता कहलाईं

 


अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की सुुप्रसिद्ध महारानी थीं जिन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया और उन्हें लोकमाता के रूप में याद किया जाता है । अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देशभर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्न क्षेत्र और प्याऊ खोले, मन्दिरों में शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन के लिए विद्वानों की नियुक्ति की। उनके मुख्य योगदानों में से एक 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ मंदिर और बनारस का काशी विश्वनाथ मंंदिर, जिसका जिर्णोद्धार महारानी अहिल्याबाई होलकर ने करवाया। साथ ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया।

अहिल्याबाई होलकर का जन्म मराठा हिन्दू परिवार में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी नामक गाँव में हुआ था। दस-बारह वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ और उनतीस वर्ष की अवस्था में विधवा हो गईं। 13 अगस्त सन् 1795 को उनकी जीवन-लीला समाप्त हो गई।

भारत में अहिल्‍याबाई होलकर का नाम बहुत ही सम्‍मान के साथ लिया जाता है। इनके बारे में अलग अलग राज्‍यों की पाठ्य पुस्‍तकों में अध्‍याय मौजूद हैं।अहिल्‍याबाई होलकर एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है, जिन्‍होंने भारत के अलग-अलग राज्‍यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये। भारत सरकार तथा विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएँ बनवायी हैं और उनके नाम से कई कल्‍याणकारी योजनाओं भी चलाया जा रहा है।

अन्य प्रमुख घटनाक्रमः1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।

1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।

1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।

1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।

2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।

2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।

2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।

2008 -सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की।

-औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।

2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।

जन्म

1577 - नूरजहाँ - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम 'मेहरुन्निसा' था।

1756 - एब्बे फारिया - दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।

1725 - अहिल्याबाई होल्कर - मराठा साम्राज्य की सुप्रसिद्ध महारानी।

1843 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।1899 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।1925 - राज खोसला - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।1927 - वनराज भाटिया - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रहे हैं।

1942 - विनोद मेहता- प्रसिद्ध पत्रकार और संपादक।

1964 - राजीव चंद्रशेखर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

2022 - के. के. - प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक थे।

2001 - जगन्नाथ कौशल - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।

1988- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक।

1988 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1987 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

1973 - गुरनाम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

2003 - अनिल बिस्वास- प्रसिद्ध संगीतकार।

2009 - कमला दास - अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।

1999 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री थे।

1998 - विचित्र नारायण शर्मा - 'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश