इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई : देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म

 




भारत के इतिहास में 30 जुलाई का दिन महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन 1886 में तमिलनाडु के चेन्नई में देश की पहली महिला विधायक, प्रख्यात चिकित्सक और समाज सुधारक डॉ मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ था।

डॉ मुथुलक्ष्मी रेड्डी ने उस दौर में कई सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी, जब महिलाओं की शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी बेहद सीमित थी। वह लड़कों के कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनीं और आगे चलकर भारत की पहली महिला विधायक के रूप में इतिहास रचा। इसके अलावा, उन्हें किसी विधायी परिषद की पहली महिला उपसभापति बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ।

उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए जीवनभर कार्य किया। देवदासी प्रथा के उन्मूलन, बाल विवाह के विरोध और महिला कल्याण से जुड़े कई सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कैंसर रोगियों के उपचार के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया और चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके सामाजिक और मानवीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1956 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1836 - अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886 - देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1909 - राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1930 - एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942 - जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।

1957 - एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966 - इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980 - वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।

2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।

2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।

2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।

2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।

2012 - उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

जन्म

1882 - सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) - प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

1886 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

1887 - अर्टाबल्लाभा मोहंती - उड़िया साहित्यकार थे। भारत सरकार ने उन्हें साल 1960 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।

1923 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।

1927 - माधवसिंह सोलंकी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1945 - नवीन चावला - भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।

निधन

1771 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।

1969 - अर्टाबल्लाभा मोहंती - उड़िया साहित्यकार थे। भारत सरकार ने उन्हें साल 1960 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।

1979 - बिष्णुपद मुखर्जी - भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन थे।

2019 - सुबीर गोकर्ण - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय