इतिहास के पन्नों में 29 मार्च : अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह के अग्रदूत हैं मंगल पांडे
देश-दुनिया के इतिहास में 29 मार्च की तारीख बेहद अहम है। 29 मार्च 1857 को ही मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी जलाई थी। वे 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री के सिपाही थे और बैरकपुर में तैनात थे। इसी दिन उन्होंने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ हथियार उठाए, जो आगे चलकर 1857 की क्रांति की शुरुआत का कारण बना। यह विद्रोह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में जाना गया।
मंगल पांडे का यह साहसिक कदम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नींव साबित हुआ, जिसने बाद में आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। इसके अलावा, 29 मार्च 1807 को जर्मन खगोलशास्त्री हेनरिक विल्हेम ओल्बर्स ने सौर मंडल के सबसे बड़े क्षुद्रग्रहों में से एक 'वेस्ता' की खोज की थी। वेस्ता अपनी असाधारण चमक के लिए जाना जाता है और यह नग्न आंखों से भी कभी-कभी दिखाई दे सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसकी सतह पर गहरी घाटियां और नाले जैसे निशान मौजूद हैं।
हाल की रिसर्च में यह संभावना जताई गई है कि कभी इस क्षुद्रग्रह पर पानी बहता रहा होगा, जिससे इसकी सतह पर भूक्षरण (erosion) के निशान बने। यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि यह दर्शाती है कि सौर मंडल के छोटे पिंडों पर भी जटिल प्रक्रियाएं हो सकती हैं। इस तरह 29 मार्च एक ऐसा दिन है जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत और अंतरिक्ष विज्ञान की महत्वपूर्ण खोज—दोनों का गवाह रहा है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1807 - जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।
1849 -महाराजा दिलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
1857 - सिपाही मंगल पांडे (34 वीं रेजीमेंट), भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ बंगाल नेटिव इन्फैंट्री विद्रोहों और लंबे समय से चल रहे 1857 के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने गये।
1859 - बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून भेज दिया।
1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 - राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ।
1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) एन.टी. रामाराव द्वारा स्थापित करी गयी।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफा।
1999 - उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2002 - दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2008 - उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008 - 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 - इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
जन्म
1998 - अदिति अशोक - भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र हैं।
1913 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1928 - रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 - जॉन मेजर - ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री
निधन
2020 - श्याम सुंदर कलानी - दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
1963 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
महत्वपूर्ण अवसर
-आर्य समाज स्थापना दिवस (1875)।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा