इतिहास के पन्नों में 28 फरवरी : ‘रमन प्रभाव’ की खोज ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान
देश में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ की याद में समर्पित है।
28 फरवरी 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने यह महत्वपूर्ण खोज की थी कि जब प्रकाश की किरणें किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरती हैं, तो उनकी तरंगदैर्ध्य (वेवलेंथ) में परिवर्तन हो सकता है। प्रकाश के प्रकीर्णन (स्कैटरिंग) से जुड़ी इस घटना को बाद में ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जाना गया। यह खोज भौतिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई।
इस अद्वितीय वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। उनकी उपलब्धि ने विश्व मंच पर भारतीय वैज्ञानिक क्षमता को नई पहचान दिलाई।
इस खोज के सम्मान में 1986 से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर देशभर के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक संस्थानों में विज्ञान प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, व्याख्यान और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवाओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिल सके।
इसके अलावा, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी अलंकृत किया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें न केवल रमन की महान खोज की याद दिलाता है, बल्कि यह भी प्रेरित करता है कि वैज्ञानिक अनुसंधान और जिज्ञासा ही किसी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1568 - करीब चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1580 - गोवा से पहला ईसाई मिशनरी फतेहपुर सीकरी में मुगल बादशाह अकबर के दरबार में पहुंचा।
1712 - बहादुर शाह जफर ने लाहौर में अंतिम सांस ली।
1922 - मिस्र को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।
1928 - सी वी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1936 - देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन।
1942 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा के द्वीप पर कब्जा किया और यह द्वीप 1945 तक उनके कब्जे में रहा।
1948 - भारत की आजादी के तकरीबन छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।
1949 - राष्ट्रमंडल समूह के सुदूर पूर्व के देशों ने नयी दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की।
1986 - स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या।1991 - खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
1993 - ईरान में भारी पैमाने पर आई बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत। इसे देश की अब तक की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा कहा गया।
1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
2002 - यूरो जोन के देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्रा के चलन का अंतिम दिन। इसके बाद सभी देशों की मुद्रा यूरो हुई।
2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की।
2008 - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।
2008 - नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
2013 - पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया। करीब 600 साल में यह पहला मौका था जब पोप ने अपना पद छोड़ा हो।
जन्म
1913 - पंडित नरेंद्र शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1927 - कृष्णकान्त - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1944 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
1947 - विजय बहुगुणा - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं।
1947 - दिग्विजय सिंह - कांग्रेस के राजनीतिज्ञ जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
निधन
1572 ई.- राणा उदयसिंह- मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1884 - वीर सुरेंद्र साई - भारतीय क्रांतिकारी थे।
1904 - जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।
1936 - कमला नेहरू- जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1963 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद- स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति।
1989 - तिरुमलाई कृष्णामाचार्य - भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।
2018 - जयेन्द्र सरस्वती - कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य थे।
2020 - बलबीर सिंह खुल्लर - भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य थे।
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।
राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय