इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबर : सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित एक ऐतिहासिक दिन

 


25 दिसंबर भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। यह दिन एक ओर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, तो दूसरी ओर महान शिक्षाविद् और राष्ट्रनिर्माता महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के रूप में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वर्ष 2014 से 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। इस दिन का उद्देश्य देश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। अटल बिहारी वाजपेयी अपने दूरदर्शी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनके विचार आज भी नीति-निर्माण और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसी दिन, वर्ष 1861 में जन्मे महामना मदन मोहन मालवीय भारतीय शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के महान स्तंभ रहे हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना कर देश को शिक्षा का एक मजबूत केंद्र दिया। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ वे भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और स्वदेशी चेतना के प्रबल समर्थक थे।

इस प्रकार 25 दिसंबर सुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का दिन है, जो हमें महान विभूतियों के विचारों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

1771 - मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1892 - स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 - पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।

1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1977 - हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

2005 - मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2012 - दक्षिणी कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

2014 - सुशासन दिवस - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है, जो 2014 से शुरू हुआ।

जन्म

1642 - आइजैक न्यूटन - महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

1861 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

1872 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1876 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष।

1880 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1919 - नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार

1923 - धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

1924 - अटल बिहारी वाजपेयी - भारत के दसवें प्रधानमंत्री।

1925 - सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार

1927 - राम नारायण - भारतीय संगीतज्ञ हैं।

1928 - कपिला वात्स्यायन - भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।

1930 - मोहन रानाडे - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

1936 - एन. धरम सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।

1938 - माणिक वर्मा - भारतीय कवि थे।

1944 - मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।

1952 - अजॉय चक्रवर्ती - भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु हैं।

1959 - रामदास आठवले - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो महाराष्ट्र से हैं।

1970 - इम्तियाज अनीस - भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे हैं।

1978 - मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

निधन

1846 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1942 - सिकन्दर हयात ख़ान - स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।

1959 - प्रेम अदीब - भारतीय अभिनेता।

1972 - चक्रवर्ती राजागोपालाचारी - भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई)।

1994 - ज्ञानी ज़ैल सिंह - भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।

2004 - नृपेन चक्रबर्ती - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

2005 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।

2009 - अजीत नाथ राय - भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।

2015 - साधना - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

महत्वपूर्ण दिवस

क्रिसमस : यह ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय