इतिहास के पन्नों में 16 सितम्बर : जब जन्मीं सुरों की साधिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी

 

भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में एमएस सुब्बालक्ष्मी का नाम उन महान कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी अद्भुत आवाज और संगीत साधना से देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई। भारत रत्न से सम्मानित सुब्बालक्ष्मी को संगीत जगत में अप्रतिम प्रतिभा और सुरों की महान साधिका के रूप में याद किया जाता है।

एमएस सुब्बालक्ष्मी का जन्म 16 सितंबर, 1916 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। संगीत के प्रति उनका लगाव बचपन से ही दिखाई देने लगा था। महज पांच वर्ष की उम्र में उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। आगे चलकर उन्होंने अपनी विलक्षण गायकी से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत प्रस्तुत किए। उनकी आवाज और संगीत साधना से प्रभावित होकर देश के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें अलग-अलग विशेषणों से सम्मानित किया। महान गायिका लता मंगेशकर ने उन्हें ‘तपस्विनी’ कहा, जबकि उस्ताद बड़े गुलाम अली खां ने उनकी मधुर आवाज के लिए उन्हें ‘सुस्वरलक्ष्मी’ की उपाधि दी। प्रसिद्ध गायिका किशोरी आमोनकर ने उनकी गायकी को ‘आठवां सुर’ तक कहा।

सुब्बालक्ष्मी के कला योगदान को देश ने भी सर्वोच्च सम्मान दिया। उन्हें 1954 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके बाद 1998 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न प्रदान किया। यह सम्मान भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च मान्यता थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1810 - निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।

1821 - मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1908 - 'जनरल मोटर्स निगम' की स्थापना की गई।

1947 - टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।

1975 - केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975 - पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1978 - जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003 - भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007 - पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने काे चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।

2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2008 - भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 - दुनिया के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

जन्म

1880 - अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1882 - बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।

1893 - श्यामलाल गुप्त 'पार्षद'- झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता।

1901 - एमएन कौल - तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।

1916 - एमएस सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।

1920 - आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1931 - आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।

1942 - रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1968 - प्रसून जोशी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1977 - सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।

1975 - पुष्कर सिंह धामी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।

1981 - गीता रानी - भारत की महिला भारोत्तोलक हैं।

निधन

1681 - जहांआरा - मुग़ल बादशाह शाहजहां और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री।

1932 - रोनाल्ड रॉस - ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता।

1944 - ज्वालाप्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में 'काशी हिन्दू विश्वविद्यालय' के प्रत्युकुलपति।

1965 - एबी तारापोरे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1977 - केसरबाई केरकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं।

2017 - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।

2020 - कपिला वात्स्यायन - भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।

2020 - पीआर कृष्ण कुमार - प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- ओजोन परत रक्षण दिवस

- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

- कार्मिक शिक्षा दिवस

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय