इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर : 1930 में लंदन में शुरू हुआ प्रथम गोलमेज सम्मेलन, भारत के संवैधानिक भविष्य पर हुई चर्चा

 


भारत के संवैधानिक भविष्य और सत्ता हस्तांतरण की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए 12 नवंबर 1930 को लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन हुआ था। ब्रिटिश सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर देश के प्रमुख राजनीतिक दलों और रियासतों के 73 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह पहला अवसर था, जब भारत के राजनीतिक भविष्य पर भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने एक साझा मंच पर चर्चा की।

सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हुआ था, जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन तेज हो रहा था और देश में स्वतंत्रता की मांग जोर पकड़ रही थी। ब्रिटिश सरकार का उद्देश्य राजनीतिक दबाव को कम करने के साथ साइमन कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर भारत में संवैधानिक सुधारों की संभावनाओं पर विचार करना था।

बैठक में भारत के लिए संघीय ढांचे, प्रांतीय स्वायत्तता, अल्पसंख्यकों के अधिकार, रक्षा सेवाओं और मताधिकार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सिंध और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत को अलग प्रांत बनाने का प्रस्ताव भी सामने आया। डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों के लिए पृथक निर्वाचिका की मांग उठाई, जबकि तेज बहादुर सप्रू ने अखिल भारतीय महासंघ की अवधारणा रखी, जिसे मुस्लिम लीग का समर्थन मिला।

हालांकि, कांग्रेस की गैरमौजूदगी सम्मेलन की सबसे बड़ी कमजोरी रही। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन की भागीदारी के बिना भारत के संवैधानिक भविष्य पर बनी किसी भी सहमति को व्यापक स्वीकार्यता मिलना मुश्किल था। लिहाजा, सम्मेलन तत्काल किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंच सका।

इसके बावजूद प्रथम गोलमेज सम्मेलन भारत के संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। इसमें उठाए गए संघीय व्यवस्था, प्रांतीय स्वायत्तता और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों ने आगे होने वाली संवैधानिक चर्चाओं को दिशा दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1781 - अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर क़ब्ज़ा किया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत, इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1967 - इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीददार बने।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

2008 - परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।

2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

जन्म

1896 - सालिम अली - भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।

1911 - अमलप्रवा दास - एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

1915 - अख़्तरुल ईमान - उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।

1934 - दिलीप महलानबीस - भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।

1940 - अमजद ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता।

1943 - बी. एन. सुरेश - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

1966 - राजीव संधू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

निधन

1946 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

1986 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा - भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।

2012 - लल्लन प्रसाद व्यास - भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

2018 - अनंत कुमार - बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद थे।

2020 - आसिफ बसरा - भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व निमोनिया दिवस।

- राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय