इतिहास के पन्नों में 10 मार्च : जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता बेंसन एंड हेजेज कप

 


भारतीय क्रिकेट इतिहास में 10 मार्च 1985 का दिन एक यादगार उपलब्धि के रूप में दर्ज है। इसी दिन सुनील गावस्कर की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

फाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। तेज गेंदबाज कपिल देव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट मात्र 29 रन पर गिरा दिए। उन्होंने मुदस्सर नजर, मोहसिन खान और कासिम उमर को आउट किया। इसके बाद चेतन शर्मा ने रमीज रजा को पवेलियन की राह दिखाई।

हालांकि कप्तान जावेद मियांदाद ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्मन शिवरामाकृष्णन की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। क्रिस श्रीकांत (67 रन) और रवि शास्त्री (नाबाद 63 रन) ने शतकीय साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बाद में मोहम्मद अजहरूद्दीन (25 रन) और दिलीप वेंगसरकर (नाबाद 18 रन) के योगदान से भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि शास्त्री को “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब दिया गया और पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक नई ऑडी 100 कार भेंट की गई। जीत की खुशी में पूरी भारतीय टीम उसी कार पर सवार होकर मैदान का चक्कर लगाते हुए जश्न मनाती नजर आई, जो आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1876 - ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल।

1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की कैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।

1922 - चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।

1945 - माधवराव सिंधिया, कांग्रेस के नेता

1969 - मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे को उम्र कैद

1985 - पाकिस्तान को पीटकर क्रिकेट के खेल में बेंसन ऐंड हेजेज चैंपियन बना था भारत। रवि शास्त्री बने थे चैंपियन ऑफ चैंपियंस।

1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2002 - फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा।

2002 - पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।

2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।

2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।

2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।

2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ्ट फ्रंट ने सत्ता संभाली।

2008 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2008 - मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।

2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।

2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।

2018 - श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।

जन्म

1932 - उडुपी रामचन्द्र राव - भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।

1934 - लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

1945 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।

1970 - उमर अब्दुल्ला - 'जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेन्स' के राजनीतिज्ञ और 'अब्दुल्ला परिवार' के वंशज हैं।

1981 - वाजिद ख़ान - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक हैं।

1996 - प्रियंका गोस्वामी - भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।

निधन

1897 - सावित्रीबाई फुले - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।

1915 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।

1959 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

1990 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1999 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज - मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।

2018 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय