इतिहास के पन्नों में 08 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - संघर्ष से सम्मान तक की कहानी

 


हर साल 08 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। आज के सोशल मीडिया युग में लोग अपनी रिश्तेदारों, सहेलियों और सहकर्मी महिलाओं को शुभकामनाएं भेजते हैं और उन्हें फूल, कार्ड, चॉकलेट तथा अन्य उपहार देकर सम्मान व्यक्त करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुए एक बड़े महिला मजदूर आंदोलन से मानी जाती है। उस समय करीब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में प्रदर्शन किया था। इन महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कामकाजी अधिकारों की मांग उठाई थी। इस आंदोलन ने महिलाओं के अधिकारों के लिए एक नई दिशा दी।

इसके एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 1909 में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। बाद में 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इसे वैश्विक स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया।

आखिरकार 1975 में यूनाइटेड नेशंस ने 08 मार्च को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। आज यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

921 - स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन से बाहर निकलते हुए हत्या कर दी गई।

1702 - इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महारानी एनी ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली।

1911 - अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

1942 - जापानी फौजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा किया।

1948 - एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना। 1953 वसुंधरा राजे का जन्म। वह लगातार दस वर्ष तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार की मुख्यमंत्री रहीं।

1971 - अमेरिका के मुक्केबाज जो फ्रेजियर ने पूर्व चैंपियन मोहम्मद अली को हराकर विश्व हेवीवेट खिताब दोबारा अपने नाम किया।

1985 - बेरूत में एक मस्जिद के नजदीक एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत और 175 से ज्यादा घायल। हादसे के समय लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे।

2001 - इजराइल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - बम्बई शेयर बाजार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।

2008 - फिल्म फेयर ऑफ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009- भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता।

2014 - क्वालालम्पुर से बीजिंग जाते हुए मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया, जो लाख कोशिशों के बावजूद मिल नहीं पाया। विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इसे खोजने के प्रयास 2017 में बंद कर दिए गए।

2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

जन्म

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गांधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1889 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

1897 - दामेर्ला रामाराव - भारतीय कलाकार।

1921 - साहिर लुधियानवी - गीतकार और शायर।

1945 - नृपेंद्र मिश्रा - प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव रहे हैं।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया - राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।

1954 - दिगंबर कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1975 - फ़रदीन ख़ान - फिल्म भिनेता।

1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

1985 - रश्मि बंसल - भारत की जानीमानी लेखिका हैं।

निधन

1535 - रानी कर्णावती - मेवाड़ की रानी थी।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

1979 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1977 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।

1982 - राब बटलर - एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।

2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

2021 - अंशुमान सिंह - राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।

महत्वपूर्ण दिवस

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा