इतिहास के पन्नों में 05 सितम्बर : लोगों की जान बचाने के लिए शहीद हुई भारत की बहादुर बेटी नीरजा

 


भारतीय इतिहास में 05 सितंबर की तारीख नीरजा भनोट के अदम्य साहस और बलिदान के लिए याद किया जाता है। वर्ष 1986 में महज 22 वर्ष की नीरजा ने पैन एम फ्लाइट-73 में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी।

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही यह उड़ान कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रुकी थी। इसी दौरान चार हथियारबंद आतंकियों ने विमान पर कब्जा कर लिया। पायलटों के विमान से निकल जाने के बाद वरिष्ठ फ्लाइट पर्सर नीरजा ने यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

आतंकियों ने अमेरिकी नागरिकों की पहचान के लिए सभी यात्रियों के पासपोर्ट जमा करने को कहा। नीरजा ने सूझ-बूझ दिखाते हुए अमेरिकी यात्रियों के पासपोर्ट छिपा दिए। इससे आतंकियों की योजना विफल हो गई।

करीब 17 घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान नीरजा ने आपातकालीन दरवाजा खोलकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। वह बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षित निकालने में सफल रहीं। बच्चों को बचाने की कोशिश के दौरान आतंकियों की गोलियों का निशाना बनकर नीरजा शहीद हो गईं।

उनके अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया। पाकिस्तान ने तमगा-ए-इंसानियत और अमेरिका ने भी उनकी वीरता के लिए सम्मान दिया। नीरजा की कहानी आज भी साहस और मानवता की मिसाल है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।

1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।

1888 - भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ। इसे भारत में आज भी शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।

1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।

1960 - अमेरिकी मुक्केबाज मोहम्मद अली ने रोम ओलिंपिक्स में 175-पाउंड कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल करियर चुना और नामी मुक्केबाज बन गए।

1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजराइली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1977 - नासा ने वोएजर-1 प्रोब को लॉन्च किया। यह आज तक पृथ्वी से सबसे दूर भेजी गई मानव निर्मित वस्तु है।

1980 - दुनिया की सबसे लंबी टनल शुरू हुई। स्विट्जरलैंड की सेंट गोथार्ड टनल 10.14 मील (16.22 किमी) लंबी है।

1984 - स्पेस शटल डिस्कवरी पहली अंतरिक्ष यात्रा से लौटा।

1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इजराइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफात के मध्य शर्म अल शेख (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

2000 - नील्जिमालम्बा, रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला रहीं।

2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।

2002 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।

2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

2008 - रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।

2009 - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

2019 - हैदराबाद में इररामट्टी मंगम्मा 74 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज मां बनीं।

जन्म

1872 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

1888 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन - भारत के दूसरे राष्ट्रपति।

1905 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1910 - फिरोज पलिया - भारतीय क्रिकेटर थे।

1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।

1938 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।

1958 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।

1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर हैं।

1993 - अजीत सिंह यादव - भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

निधन

1918 - रतनजी टाटा - 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।

1986 - नीरजा भनोट - अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका थीं।

1986 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।

1988 - आर. डी. भण्डारे - भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।

1991 - शरद जोशी - भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।

1995 - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार थे।

1997 - मदर टेरेसा - विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका हैं।

महत्वपूर्ण अवसर

- शिक्षक दिवस।

- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)।

--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय