इतिहास के पन्नों में 02 जुलाई : सिराजुद्दौला की हत्या और भारत में ब्रिटिश सत्ता की मजबूत होती नींव
भारत के इतिहास में 02 जुलाई का दिन एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दुखद घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1757 में इसी दिन बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या कर दी गई थी। इतिहासकारों के अनुसार, यह घटना भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिक वर्चस्व की शुरुआत का निर्णायक मोड़ बनी।
23 जून 1757 को हुई प्लासी की लड़ाई में नवाब सिराजुद्दौला की सेना को अंग्रेजों के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। इस हार का सबसे बड़ा कारण नवाब के सेनापति मीर जाफर और उसके सहयोगियों का विश्वासघात माना जाता है। उन्होंने युद्ध के दौरान अपनी सेना को निष्क्रिय रखा, जिससे रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की अपेक्षाकृत छोटी सेना को विजय मिली।
युद्ध में हार के बाद सिराजुद्दौला मुर्शिदाबाद छोड़कर निकल गए, लेकिन 2 जुलाई 1757 को उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद मीर जाफर के पुत्र मीरान के आदेश पर मोहम्मद अली बेग ने मुर्शिदाबाद स्थित नमक हराम देवड़ी में उनकी हत्या कर दी। इस घटना ने बंगाल की स्वतंत्र सत्ता का अंत कर दिया और अंग्रेजों के लिए भारत में अपना राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव तेजी से बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।
सिराजुद्दौला की मृत्यु के बाद मीर जाफर को बंगाल का नवाब बनाया गया, लेकिन वास्तविक सत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों में चली गई। इतिहासकार इस घटना को भारत में लगभग दो शताब्दियों तक चले ब्रिटिश शासन की मजबूत नींव मानते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1306 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1712 - आज ही के दिन ब्रिटेन के ‘थॉमस सेवरी’ ने पहले ‘भाप के इंजन’ का का पेटेंट हासिल किया था।
1757 - प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।
1897 - इतालवी वैज्ञानिक ‘मार्कोनी’ ने लंदन में ‘रेडियो’ का पेटेंट कराया था।
1924 - पेरिस ओलंपिक में अंतरराष्ट्रीय खेल समिति द्वारा आज के दिन को ‘वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे’ घोषित किया गया।
1940 - ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।
1940 - हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए 'ऑपरेशन सी लायन' की शुरुआत की।
1941 - नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।
1949 - वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
1962 - सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।
1972 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति जुल्फीकार भुट्टो के बीच ‘शिमला समझौते’ पर हस्ताक्षर हुए थे।
1979 - सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।
1983 - परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने कलपक्कम में काम करना आज ही के दिन शुरू किया था।
1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1990 - सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की हुई थी मौत।
1993 - अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।
2002 - हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।
2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
2004 - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
2006 - इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
जन्म
1893 - चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी - आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।
1901 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
1925 - स्वामी राम - भारतीय योगाचार्य थे।
1941 - आशालता वाबगांवकर - मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1945 - विद्या विंदु सिंह - लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं।
1948 - आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
1954 - मोहम्मद अजीज - भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
1956 - तूफानी सरोज - तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1983 - सुहास एल.वाई. - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
निधन
1843 - डॉ क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान - ‘होम्योपैथी का अविष्कार’ करने वाले जर्मन विज्ञानी।
1961 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे - अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक और पत्रकार थे।
1950 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।
1934 - असित भट्टाचार्य - भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे।
- वर्ल्ड यूएफओ डे (इसे 1947 में हुए यूएफओ या उड़नतश्तरी के क्रैश होने की याद में मनाया जाता है)।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा