इतिहास के पन्नों में 02 जून : तेलंगाना बना भारत का 29वां राज्य
भारतीय संघीय ढांचे के इतिहास में 02 जून 2014 एक महत्वपूर्ण तारीख के रूप में दर्ज है। इसी दिन लंबे जन-आंदोलन और दशकों की मांग के बाद तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना। आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के साथ अस्तित्व में आए इस नए राज्य ने देश के राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र को नई दिशा दी।
तेलंगाना राज्य का गठन आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हुआ। अलग राज्य की मांग को लेकर वर्षों तक चले आंदोलन में छात्रों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आंदोलन के दौरान कई बार बड़े प्रदर्शन हुए और हजारों लोगों ने तेलंगाना राज्य की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख मुद्दा बनाया।
राज्य गठन के बाद हैदराबाद को तेलंगाना की राजधानी घोषित किया गया। साथ ही, व्यवस्था के तहत हैदराबाद को निर्धारित अवधि तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों की संयुक्त राजधानी का दर्जा दिया गया था।
तेलंगाना के गठन को क्षेत्रीय पहचान, प्रशासनिक सुविधा और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। नए राज्य के गठन के बाद सिंचाई, कृषि, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और शहरी विकास के क्षेत्र में कई नई योजनाएं शुरू की गईं, जिससे राज्य ने देश की अर्थव्यवस्था में अपनी अलग पहचान बनाई।
विशेषज्ञों के अनुसार, तेलंगाना का गठन भारतीय लोकतंत्र की उस क्षमता को दर्शाता है, जिसके तहत संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। आज तेलंगाना देश के तेजी से विकसित होते राज्यों में गिना जाता है और 02 जून को प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1908 - सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।
1941 – जर्मनी और इराक के बीच संघर्ष का अंत।
1946 – इटली बना गणराज्य।
1953 - ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।
1956 - तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म। बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम है।
1966 - अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान 'सर्वेयर-1' चांद की जमीन पर सफलतापूर्वक उतरा।
1979 - पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफा दिया।
2008 - टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। 2008 - लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 - आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
2008 - फैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014 - तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।
जन्म
1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1932 - बलबीर सिंह जूनियर - भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे।
1943 - इलैयाराजा - भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार तथा गायक हैं।
1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
1955 - मणिरत्नम - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 - नन्दन नीलेकणी - भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1961 - तमिलसाई सुंदरराजन - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1963 - नटराजन चंद्रशेखर - भारतीय व्यवसायी हैं।
1980 - डोला बनर्जी - तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी हैं।
निधन
1978 - प्राण कृष्ण पारिजा - 'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक
1984 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री
1988 - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता
2004 - श्रीकांत जिचकर - भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।
महत्वपूर्ण अवसर
- अंतरराष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस।
- तेलंगाना स्थापना दिवस।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय