टेस्ट, टेस्ट, टेस्ट..... टेस्ट के लिए

 

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पंजाब स्थित श्री फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की स्मृतियों से जुड़ी यह पावन धरती त्याग, तपस्या, साहस और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों में पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के कल्याण की अरदास की। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की कृपा सभी पर बनी रहे और सेवा, सत्य एवं सद्भाव का प्रकाश हमारे जीवन को सदैव दिशा देता रहे।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आज उन्होंने गुरु साहिब से प्रार्थना की कि वे पंजाब के लोगों को राज्य में जारी अत्याचारों और नशीली दवाओं की समस्या की जकड़ के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की शक्ति प्रदान करें। हमें पंजाब और उसके युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इस संघर्ष में पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आज ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होने पंजाब पहुंची हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन कुमार