मुझे गर्व है कि मैं ‘दिमागी नक्सली’ हूं - पी चिदंबरम
नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले से ‘दिमागी नक्सलियों’ से सावधान किए जाने की अपील पर आज कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें गर्व है कि वे ‘दिमागी नक्सल’ हैं।
उल्लेखनीय है कि कल प्रधानमंत्री ने लालकिले से कहा था कि दशकों तक सत्ता में रहे ये दिमागी नक्सली अब मौके की तलाश में हैं और अराजकता के नए रास्ते खोज रहे हैं। ये लोग समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को हत्यारी नक्सलियो को समाप्त करने में सफलता मिली है, अब दिमागी नक्सलियों को पहचानकर अलग-थलग करने की आवश्यकता है। चिंदबरम ने आज इसी अपील पर कटाक्ष करते हुए एक्स पर यह टिप्पणी की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा