छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

 






रायपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। इस बड़े बदलाव के तहत राज्य के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं और आईजी रेंज सहित पुलिस मुख्यालय में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव (2004 बैच) बनाए गए हैं। इससे पहले वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक थे।राजनांदगांव के निवर्तमान आईजी बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजा गया। बस्तर के निवर्तमान आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय , नया रायपुर में पदस्थ किया गया।

भावना पांडेय का धमतरी जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि हरीश राठौर को कोरिया जिले का एसपी बनाया गया है।

प्रशांत कुमार ठाकुर (2011बैच ), पुलिस अधीक्षक जिला-सूरजपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। रामकृष्ण साहू (2012बैच), पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।धर्मेन्द्र छबई (2012बैच), पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम को सेनानी 8वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।श्वेता राजमणी (2012बैच), उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर में नियुक्त किया गया है। राजेश कुकरेजा (2004बैच), उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। भावना गुप्ता (2014बैच), सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थापना दी गई है।

------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा