एनसीआर में धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सीएक्यूएम और सीआईडीसी के बीच समझौता

 


नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। राजधानी - एनसीआर में निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों से होने वाले धूल प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण उद्योग विकास परिषद (सीआईडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंगलवार को किए गए

इस समझौते के तहत निर्माण क्षेत्र में क्षमता निर्माण, हितधारकों के साथ संवाद, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, उन्नत निर्माण प्रौद्योगिकियों और बेहतर निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, उद्योग जगत की भागीदारी बढ़ाने और पर्यावरणीय मानकों के बेहतर अनुपालन को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएंगे।

सीएक्यूएम

के अनुसार, यह पहल एनसीआर में सतत निर्माण एवं विध्वंस प्रथाओं को बढ़ावा देने और तोड़ फोड़ की गतिविधियों से जुड़े धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी