छत्तीसगढ़ में पांच लाख के इनामी नक्सली दारसु ने किया आत्मसमर्पण

 


कांकेर, 20 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना में सोमवार काे परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के पांच लाख के इनामी नक्सली दारसु ने मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लेते हुए बिना हथियार के अत्मसमर्पण कर दिया। दारसु के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस दारसु से अन्य बाकी बचे नक्सलियों के बारे में पूछताछ कर रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने एक नक्सली के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुछ दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तेलंगाना कैडर की सक्रिय नक्सली रूपी को मार गिराया था। रूपी के मारे जाने के बाद उसके साथ इस इलाके में सक्रिय 11 नक्सली फरार बताये जा रहे हैं, इन फरार 11 नक्सलियाें में से एक दारसु ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे