पश्चिम बंगाल विस चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की। सूची में सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल के भी नाम हैं। सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और अग्निमित्रा पॉल को आसानसोल दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की
अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च को सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,
गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए
144 उम्मीदवारों के नामों पर स्वीकृति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। बंगाल में दो चरण 23 एवं 29 अप्रैल को मतदान होगा। चार मई को मतगणना होगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी