भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों सहित कई पदों पर नियुक्तियां

 




नई दिल्ली, 21 नवंबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है। शनिवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य की ओर से जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय टीम में सात उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक और सोशल मीडिया संयोजक सहित विभिन्न पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव राजजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय मंत्री पद पर गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कडगांची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली से संजय कुमार गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक और मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक के रूप में दी गई है। वहीं, दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी को नीति एवं शोध संयोजक बनाया गया है। ओडिशा के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 37 सदस्य शामिल

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 37 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें अंडमान एवं निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा, छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से विशाल तंडेल, दिल्ली से श्वेता सैनी और गोवा से शशिकांत सावंत शामिल हैं।

इसके अलावा गुजरात से महेंद्रभाई झुंगी, हरियाणा से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, हिमाचल प्रदेश से ओ.पी. चौधरी, जम्मू-कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोहराज मेहरा, झारखंड से देव नारायण प्रजापति, केरल से ए.वी. अरुण प्रकाश, मध्य प्रदेश से सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता, महाराष्ट्र से राहुल गोविंद केंद्रे, मणिपुर से एल. गोपाल सिंह, मेघालय से विनोद राय, मुंबई से हर्षदा फरांदे और डॉ. स्मिता आर. काले को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

इसी क्रम में नागालैंड से प्रभाकर यादव, ओडिशा से प्रशांत नायक, पंजाब से राजिंदर बिट्टा और हरविंदर सिंह ढिल्लों, राजस्थान से जगदीश देवासी और संगीता सोलंकी, सिक्किम से गिरीश चंद्र राय, तेलंगाना से भानु प्रकाश मधुराज, त्रिपुरा से गोपाल चंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश से भुवन भूषण कमल और डॉ. ऋचा राजपूत, उत्तराखंड से महेंद्र धीमान तथा पश्चिम बंगाल से अजीत दास और मीनाक्षी कमाकार दास को शामिल किया गया है।

तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में ओडिशा से प्रो. अद्वैत चरण गणनायक, दिल्ली से युजवेंद्र सिंह चहल और उत्तर प्रदेश से एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी