भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6-7 जुलाई को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर आयेंगे
जम्मू, 03 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जुलाई को अपने पहले दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर आयेंगे। वह पार्टी नेताओं, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 जुलाई को यहां पहुंचेंगे और भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि नवीन पार्टी नेताओं और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी के कामकाज पर विस्तृत चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की भी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की जाएगी। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उधमपुर का भी दौरा करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता