मालवीय नगर अग्निकांड में जनहानि पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया शोक

 


नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नितिन नवीन ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजनों को इस प्रकार अचानक खो देना अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है और सभी की संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी