भारतीय जहाज सह्याद्री ने जापानी नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'जैमेक्स' में हिस्सा लिया

 

नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'जैमेक्स' में हिस्सा लिया। इस एक्सरसाइज ने दोनों नौसेनाओं को समन्वित समुद्री जुड़ाव करने और ऑपरेशनल सहयोग मजबूत करने का मौका दिया। इस दौरान भारतीय जहाज सह्याद्री ने जापानी शिप के साथ मिलकर कई मैरीटाइम ऑपरेशनल इंगेजमेंट किए। इनमें टैक्टिकल मैनूवर, कम्युनिकेशन ड्रिल और क्रॉस-डेक लैंडिंग शामिल थे, जिससे दोनों नौसेनाओं को समन्वित संचालन की प्रैक्टिस करने और एक-दूसरे की प्रक्रियाओं और क्षमता के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के मौके मिले।

समुद्री अभ्यास में इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने, ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने और हिस्सा लेने वाली यूनिट्स के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया। इस एक्सरसाइज ने प्रोफेशनल अनुभवों को शेयर करने और नेवी-टू-नेवी के बीच पहले से मौजूद सहयोग को और मजबूत करने का मौका भी दिया। जैमेक्स में आईएनएस सह्याद्री का हिस्सा लेना भारत-जापान समुद्री पार्टनरशिप की बढ़ती गहराई और दोनों नौसेनाओं के बीच लगातार जुड़ाव को दिखाता है। इस तरह की एक्सरसाइज आपसी भरोसे को मजबूत करने, ऑपरेशनल जानकारी बढ़ाने और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं।

यह एक्सरसाइज भारत-जापान समुद्री पार्टनरशिप और समुद्री सहयोग, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी समझ को मजबूत करने के लिए दोनों नौसेनाओं के साझा प्रतिबद्धता को पक्का करती है, जिससे एक सुरक्षित और स्थिर इंडो-पैसिफिक में मदद मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत निगम