बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, कुमार रवि स्वास्थ्य, लोकेश कुमार सिंह पर्यटन, प्रणव कुमार भवन निर्माण विभाग के सचिव बनें

 






पटना, 10 मई (हि.स.)। बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सरकार ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (अतिरिक्त प्रभार-अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग/अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) को अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

एच. आर. श्रीनिवास, से., अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग को स्थानांतरित करते हुए अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री श्रीनिवास अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

संतोष कुमार मल्ल, प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जाँच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना/विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री मल्ल जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना/विशेष कार्य पदाधिकारी स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग /सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

कुंदन कुमार, सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली/निवेश आयुक्त, मुम्बई/मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार फाउण्डेशन / प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), पटना/प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार-आइडा) को स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली एवं निवेश आयुक्त, मुम्बई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

कुमार रवि, सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना (अ.प्र. सचिव, भवन निर्माण विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री रवि सचिव, संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

अजय यादव, सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री यादव सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना/अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड, पटना/प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगें।

संजय कुमार सिंह, सचिव, वाणिज्य कर विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र.-सचिव, स्वस्थ्य विभाग / वाणिज्य-कर, आयुक्त/अपर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर / जाँच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / विशेष कार्य पदाधिकारी, गृह विभाग) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, वित्त विभाग (सम्पूर्ण प्रभार) बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह सचिव, वाणिज्य कर विभाग, बिहार, पटना/वाणिज्य-कर, आयुक्त/अपर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर / सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगें।

प्रणव कुमार सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. सचिव, गृह विभाग / महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं / जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम, पटना) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार सचिव, कला संस्कृति विभाग, बिहार, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम, पटना/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

मनोज कुमार सिंह, सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना अतिरिक्त प्रभार-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी, लिमिडेट, पटना/जाँच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह निवेश आयुक्त, मुम्बई के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

चन्द्रशेखर सिंह, सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग / अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड / सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग / सचिव, संसदीय कार्य विभाग / सचिव, समाज कल्याण विभाग / मिशन निदेशक, बिहार विकास मिशन, पटना) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग / अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड / मिशन निदेशक, बिहार विकास मिशन, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

रजनीश कुमार सिंह, निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-अपर निदेशक, कार्यक्रम अनुश्रवण, बिहार विकास मिशन, पटना) को स्थानांतरित करते हुए महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। सिंह निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, पटना/अपर निदेशक, कार्यक्रम अनुश्रवण, बिहार विकास मिशन, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त