भारत-फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग को लेकर एमओयू का नवीनीकरण

 


नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। भारत और फिनलैंड ने शुक्रवार को पर्यावरण सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया। इस दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और फिनलैंड की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री सारी मुलताला मौजूद थीं।

समझौते के बाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2020 में हस्ताक्षरित इस समझौते का नवीनीकरण किया गया है। इससे प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वनों और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में दोनों देशों के बीच ज्ञान और तकनीक के आदान-प्रदान के जरिए सहयोग और मजबूत होगा।

नवीनीकृत समझौता दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए एक संगठित ढांचा प्रदान करेगा। इस समझौते के तहत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी रहेगी, जिनमें वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, सर्कुलर इकॉनमी और कम-कार्बन समाधान, जलवायु परिवर्तन का शमन और अनुकूलन, पर्यावरण और वन निगरानी (डेटा प्रबंधन सहित), समुद्री और तटीय संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग शामिल है। इसके साथ

दोनों पक्षों ने सर्कुलर इकॉनमी के क्षेत्र में सहयोग की संभावना भी चर्चा की और इस दिशा में केंद्रित संवाद तथा संयुक्त पहलों के माध्यम से आगे बढ़ने पर सहमति जताई।

यह समझौता भारत और फ़िनलैंड के बीच पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी