प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल ने भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
वहीं, आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को पंजाब की शान और अपना छोटा भाई बताते हुए उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
केजरीवाल ने अपने संदेश में लिखा, “पंजाब की शान और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम हमेशा मुस्कुराते रहो, सेहतमंद रहो और पंजाब की खुशहाली के लिए ऐसे ही काम करते रहो।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी