Best Balcony Plants for Monsoon: बरसात के मौसम के लिए सबसे बेस्ट पौधे, जो बढ़ा देंगे घर की खूबसूरती

बरसात का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने घर को और बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक पौधे लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और घर की खूबसूरती को भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो घर पर कुछ खुशबूदार और खूबसूरत दिखने वाले पौधे लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

 

बरसात का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने घर को और बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक पौधे लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और घर की खूबसूरती को भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो घर पर कुछ खुशबूदार और खूबसूरत दिखने वाले पौधे लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

मल्टी कलर हिबिस्कस प्लांट

अगर आप भी अपनी बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत मल्टी कलर हिबिस्कस प्लांट को बालकनी में लगा सकती हैं। इसे आप किसी भी खूबसूरत फ्लावर पॉट में लगाकर बालकनी या घर के किसी भी कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ग्राफ्टेड हाइब्रिड लाइव प्लांट

यही नहीं इस तरह का खूबसूरत ग्राफ्टेड हाइब्रिड लाइव प्लांट भी आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। खासकर बरसात के मौसम में ऐसे फूल पॉजिटिविटी और खूबसूरती दोनों को बरकरार रखने में मदद करेंगे। इस तरह के फूलों वाले पौधों को आप नजदीकी बाजार में किसी भी नर्सरी से खरीद सकती हैं।


बेगोनिया फ्लावर प्लांट

आप चाहें, तो अपने घर की बालकनी में इस तरह के बेगोनिया फ्लावर प्लांट को भी रख सकती हैं। ऐसे पौधे इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, ऐसे में आप इसे अपने घर की बालकनी में रखकर बालकनी की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आप चाहें, तो इस तरह के पौधों को किचन की विंडो पर भी रख सकती हैं।


मोगरा जैस्मीन बेली फ्लावर प्लांट

यही नहीं आप इस तरीके के मोगरा जैस्मीन बेली फ्लावर प्लांट को भी शामिल कर सकती हैं। यह बरसात के मौसम में घर पर लगाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। इसे बालकनी में लगाने के अलावा आप घर के किसी भी कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।


हरसिंगार का पौधा

आप चाहें, तो इस तरह के हरसिंगार का पौधा को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पौधे भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन देना जगह आसानी से मिल जाएंगे, जो खासकर बरसात के मौसम में लगाने के लिए बेस्ट रहेंगे। इसकी खुशबू आपका दिल जीत लेगी। ऐसे पौधे आपको हमेशा पॉजिटिव वाइब देने में मदद करेंगे।