अप्रैल 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया अवकाश कैलेंडर, देखें छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें। 14 दिनों की इन छुट्टियों में सालानी क्लोजिंग, त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार-रविवार) शामिल हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे
14 अप्रैल को कई प्रमुख अवसरों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विषुव संक्रांति, बोहाग बिहू और बैसाखी जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा 16 अप्रैल को बोहाग बिहू, जबकि 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे। RBI की अधिसूचना के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं, जो इस महीने 11 और 25 अप्रैल को पड़ रहे हैं।
अप्रैल 2026: बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
1 अप्रैल – वार्षिक खाता बंद (Annual Closing)
2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
5, 12, 19, 26 अप्रैल – रविवार
11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती/महा विषुव संक्रांति/बैसाखी/बोहाग बिहू आदि
15 अप्रैल – बंगाली नववर्ष/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस
16 अप्रैल – बोहाग बिहू
20 अप्रैल – बसव जयंती/अक्षय तृतीया
21 अप्रैल – गरिया पूजा
25 अप्रैल – चौथा शनिवार
सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी
ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश राज्य-विशेष पर आधारित हैं। हालांकि, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक पूरे देश में बंद रहते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले संबंधित शाखा या ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता की जांच जरूर कर लें।