फिल्म हनुमान अंश की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर ने किए रामलला के दर्शन

 


अयोध्या, 21 सितंबर (हि.स.)। फिल्म हनुमान अंश की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं हैं। उन्होंने यहां पर श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के हनुमंत लला के दर्शन पूजन किए। उन्होंने संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। अनुप्रिया नागर ने महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए बेहद भावुक और सौभाग्य का पल है।अयोध्या आकर उन्हें जाे ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है, वह अद्भुत है। अनुप्रिया नागर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों सनातनियों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सनातन धर्म के मूल्यों को जीवन में उतारना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने आमंत्रण और स्वीकृति से संबंधित पत्र भी मीडिया के सामने साझा किया और सभी का आभार जताते हुए जय श्री राम से अपनी वाणी काे विराम दिया। अयोध्या महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अनुप्रिया नागर का स्वागत किया।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय