एसबीएन के खिलाफ कार्रवाई तेज, असम में एक और कथित ऑपरेटिव गिरफ्तार
गुवाहाटी, 26 अगस्त (हि.स.)। असम में पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हैलाकांदी जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बुधवार तड़के एक और कथित ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ थाना केस संख्या 06/2026 की जांच के क्रम में रामनाथपुर थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय फजल इस्लाम बरभुइयां को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वह इस मामले में गिरफ्तारी से बच रहा था। अभियान के दौरान उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए।
इस गिरफ्तारी के साथ एसबीएन मामले में गिरफ्तार आरोपितों की कुल संख्या चार हो गई है। इससे पहले धुबड़ी, चिरांग और बरपेटा जिलों से एसबीएन के कथित ऑपरेटिव गिरफ्तार किए गए थे।
एसटीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई चरमपंथी और राष्ट्रविरोधी नेटवर्क तथा उनके कथित ऑपरेटिव के खिलाफ चल रही जांच और कार्रवाई का हिस्सा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश