दो दिवसीय असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

 


गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार दोपहर लगभग 1.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो दिवसीय असम दौरे के मद्देनजर उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से गुवाहाटी आकर हेलीकॉप्टर से कोकराझार जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण उस यात्रा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री ने दिन गुवाहाटी में ही बिताने का निर्णय लिया। हालांकि, कोकराझार दौरा रद्द होने की अंतिम सूचना मिलने तक आधिकारिक सूचना प्रकाश में नहीं आई है।

वह हवाई अड्डे से कोइनाधारा राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना हुए। वहीं उपस्थित रहते हुए प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में वर्चुअली भाग लेने की जानकारी मिली है।

इस बीच, प्रधानमंत्री का स्वागत करने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सहित कई मंत्री-सांसद और विधायक उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लिखा है कि दो दिन की असम यात्रा के माध्यम से राज्यवासियों के लिए लगभग 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च वाले अनंत विकास का संदेश देने के लिए कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम भूमि पर उपस्थित हुए। इस विशेष अवसर पर उन्हें राज्यवासियों की ओर से स्वागत करने का अवसर पाकर हम धन्य महसूस कर रहे हैं।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय