असम के देरगांव में एक और बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 15:12 IST
गोलाघाट (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। असम में एक के बाद एक बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि देरगांव के नाहरनी इलाके से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मासुक अहमद (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नाहरनी इलाके में अभियान चलाकर हिरासत में लिया।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बीच इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, मासुक अहमद के भारत में प्रवेश करने के तरीके और उससे संबंधित अन्य पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश