राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने एशियाई खेलों के विजेताओं को दी शुभकामनाएं

 


नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतने पर विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई। आपकी सटीकता और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी सफलताएँ पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि विजेताओं की सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलताएं मिलें, इसके लिए उनको शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने सोमवार को 2026 एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। चीन के शेंग लिहाओ ने करीबी मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रुद्रांक्ष ने फाइनल में शानदार शुरुआत की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी