दिल्ली की झुग्गियों के पुनर्वास व पुनर्स्थापन पर अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक
नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा केंद्र और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास, पुनर्स्थापन और आवासीय सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही पुनर्वास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पुनर्वास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार