असम में आज फिर चुनाव प्रचार करेंगे अमित शाह
Apr 2, 2026, 11:00 IST
गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम में विधानसभा चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक बार फिर राज्य के दौरे पर आकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।
अमित शाह आज दोपहर 3 बजे कालियाबर में एनडीए प्रत्याशी और मंत्री केशव महंत के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इस सभा में वह भाजपा और एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश