अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री

 


नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रूबियो ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता में विशेष रूप से ‘ट्रस्ट’ (रणनीतिक प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधों का रूपांतरण) पहल से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को उच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री भारत यात्रा पर हैं। आज सुबह उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा