(अपडेट)शिक्षा काे विभिन्न संस्कृतियाें और समुदायाें के बीच एक सेतु का काम करना चाहिए: सीपी राधाकृष्णन
मुंबई, 21 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि शिक्षा को विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच एक सेतु का काम करना चाहिए, जो भारत की 'वसुधैव कुटुम्बकम' (पूरा विश्व एक परिवार है) की भावना को दर्शाता है।
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन आज पुणे के सिम्बायाेसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी के 23वें दीक्षांत समाराेह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्हाेंने विद्यार्थियाें से अपने ज्ञान, काैशल और उपलब्धियाें का उपयाेग समाज हित में करने तथा वैश्विक विकास में सार्थक याेदान देने का आह्वान
किया। इसके साथ ही उन्हाेंने युवाओं से नशीले पदार्थाें से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण के महत्व के संबंध में दूसराें काे भी जागरूक
करने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि ग्लाेबल साउथ के देशाें के लिए भारत एक विश्वसनीय विकास साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है और
वर्ष 2014 से साझेदार देशाें के 80 हजार से अधिक पेशेवराें काे भारत के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमाें का लाभ मिल चुका है। इनमें 30 हजार महिलाएं
शामिल हैं। उन्हाेंने कहा कि यूपीआई और इंडिया स्टैक जैसी पहलें साझेदार देशाें में वित्तीय समावेशन, नवाचार और सुशासन काे बढावा
देने में मदद कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्कृतियाें का स्वागत करने, उनका सम्मान करने और उन्हें अपनाने में भारत में ताकत निहित है। उन्होंने स्नातकों को बधाई देते हुए सिम्बायोसिस के वैश्विक स्वरूप की सराहना की, जहां 85 देशों के 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र एक साथ अध्ययन कर रहे हैं।
उन्होंने स्नातक होने वाले छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन भर सीखने की प्रवृत्ति अपनाएं, ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता हासिल करें और 'विकसित भारत @ 2047' के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
उन्हाेंने सिम्बायाेसिस इंटरनेशनल काे अंतरराष्ट्रीय समझ, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का एक
जीवंत प्रतीक बताया और कहा कि यह दीक्षांत समाराेह विद्यार्थियाें के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
तंजानिया के जंजीबार में आईआईटी मद्रास के अंतरराष्ट्रीय परिसर की स्थापना काे अफ्रीकाी देशाें के साथ शैक्षणिक और तकनीकी सहयाेग
मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
समाराेह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, राज्य के उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सिम्बायाेसिस विश्वविद्यालय की
चांसलर डाक्टर विद्या येरवडकर, विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्राेफेसर डाक्टर एस बी मुजूमदार, वाइस चांसलर डाक्टर
रामकृष्णन रमण उपस्थित थाे।
इससे पूर्व आज पुणे हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
पुणे के कार्यक्रम के बाद, उपराष्ट्रपति आज ही तमिलनाडु के चेन्नई के लिए रवाना होंगे, जहां वे नेल्लाई नाडार मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी