यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बेहद करीब, पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं शांति : ट्रंप

 

वॉशिंगटन, 06 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और शांति समझौता लोगों की अपेक्षा से कहीं अधिक करीब है। उन्होंने यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हाल ही में हुई बातचीत के बाद दिया।

ट्रंप ने कहा, हम युद्ध समाप्त कराने के पहले से कहीं अधिक करीब पहुंच गए हैं। लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा निकट हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। ट्रंप के अनुसार, मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राष्ट्रपति पुतिन इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी अब युद्ध समाप्त करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जेलेंस्की भी अब इस युद्ध का अंत चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वह नाटो शिखर सम्मेलन में भी यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहयोगी देशों के साथ बातचीत के बाद युद्ध समाप्त करने की दिशा में निर्णायक प्रगति होगी।

ट्रंप ने दोहराया, मुझे लगता है कि हम इस युद्ध को समाप्त कराने में सफल होंगे। हम लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुके हैं।

हालांकि, ट्रंप ने संभावित शांति समझौते की समयसीमा या उसकी शर्तों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय