डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत

 

वॉशिंगटन/यरुशलम, 24 मई (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, संभावित खतरों और मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत में कहा है कि अमेरिका, इजराइल को ‘हर मोर्चे पर खतरों के खिलाफ कार्रवाई की स्वतंत्रता’ देने का समर्थन करता है।

दरअसल, इजराइल लंबे समय से यह रुख अपनाता रहा है कि यदि उसे अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी क्षेत्र से खतरा महसूस होता है, तो उसके पास त्वरित कार्रवाई का विकल्प होना चाहिए। चाहे यह खतरा लेबनान, सीरिया, ईरान या किसी दूसरे इलाके से तो वह बिना किसी बाहरी रोक-टोक के सैन्य कार्रवाई कर सके।

यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने को लेकर समझौते की कोशिशें आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय