सना एयरपोर्ट पर दोबारा हमले का आरोप, हूतियों ने सऊदी अरब को ठहराया जिम्मेदार

 

सना, 11 अक्टूबर (हि.स.)। यमन में सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और तेज होने के बीच विद्रोहियों ने राजधानी सना के हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला होने का दावा किया है। हूतियों के नियंत्रण वाले एक प्रसारक ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।

यह आरोप तब लगा है, जब सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इससे एक दिन पहले रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूतियों की ओर से किए गए एक अन्य घातक मिसाइल हमले का आरोप लगाया था। गठबंधन के दावे के मुताबिक, इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई।

बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने रियाद हवाई अड्डे को बंद रखा। राजधानी में स्कूलों की पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यम से कराने का फैसला किया गया। दूसरी ओर, हूतियों ने सऊदी अरब के विभिन्न इलाकों में नए हमले करने की धमकी दी है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय