पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ काठमांडू में युवाओं का प्रदर्शन

 


काठमांडू, 04 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के काठमांडू में पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार कीमत वृद्धि के खिलाफ युवा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने “महंगाई का बोझ बंद करो”, “पेट्रोल पर टैक्स घटाओ”, “जनता को राहत देने के लिए ईंधन की कीमत कम करो” और “पेट्रोल पर लगे टैक्स खत्म करो” जैसे नारों वाले प्लेकार्ड प्रदर्शित किए।

यह विरोध प्रदर्शन नेशनल जेन जी सिटीजंस कैंपेन और एंटी करप्शन ग्रांड कैंपेन नेपाल द्वारा आयोजित किया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पेट्रोल पर लगाए गए विभिन्न करों को समाप्त करने और ईंधन की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास