पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

 


इस्लामाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सिधनवाली स्टॉप के पास काला खटाई रोड पर हुआ।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर से शकरगढ़ जा रही बस एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसें सड़क पर पलटते हुए खेतों में जा गिरीं। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मृतकों व घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बचाव सूत्रों ने बताया कि तीन घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें लाहौर भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद