खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 11 उग्रवादी मारे गए

 




क्वेटा/पेशावर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों के दौरान 11 उग्रवादियों को मार गिराने का दावा किया है। दक्षिण वजीरिस्तान में पांच और बलूचिस्तान के गोरंदर तथा मशकेल इलाकों में छह उग्रवादी मारे गए।

पाकिस्तान की उर्दू टेलीविज़न चैनल दुनिया न्यूज

ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में 'फितना-अल-खवारिज' से जुड़े पांच उग्रवादियों को निशाना बनाया गया। कार्रवाई के दौरान उनके ठिकानों को नष्ट करने के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जाने का भी दावा किया गया।

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने जुड़े उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक, गोरंदर और मशकेल में हुई कार्रवाई के दौरान छह उग्रवादी मारे गए।

मशकेल में सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, कुछ उग्रवादियों ने सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की और फिर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में उन्हें मार गिराने का दावा किया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अभियानों को 'अज्म-ए-इस्तेहकाम' और 'ऑपरेशन रद-उल-फितन 3' के तहत अंजाम दिया गया। सुरक्षा बलों ने देश में उग्रवाद के खिलाफ अभियान जारी रखने और स्थायी शांति के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

सूत्रों ने बताया कि ये अभियान 'ऑपरेशन रद-उल-फितन 3' और 'अज्म-ए-इस्तेहकाम' के तहत चलाए गए। सुरक्षा बलों ने देशभर से उग्रवाद को खत्म करने और स्थायी शांति स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी