नेपाल में त्रिशूली जलविद्युत परियोजना की सुरंग से निकाले गए 24 शवों की नहीं हो पाई पहचान

 


काठमांडू, 20 सितंबर (हि.स.)। नेपाल में आई आई भीषण बाढ़ के कारण त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से निकाले गए 24 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस ने सूचना जारी कर वहां कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को शवों की पहचान करने का आग्रह किया है।

जिला पुलिस कार्यालय नुवाकोट के पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) इकबाल हवारी के अनुसार रसुआ जिले में स्थित 216 मेगावाट क्षमता वाली त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से पिछले २ दिनों में कुल 24 शव निकाले गए। सुरंग से निकाले गए शवों को नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से नुवाकोट के विदुर नगरपालिका स्थित केंद्रीय कारागार कार्यालय, खम्बाक्याम्प परिसर लाया गया है।

डीएसपी हवारी ने बताया कि बाढ़ के बाद से लंबे समय से लापता चल रहे लोगों के ये शव हो सकते हैं, इसलिए पहचान के लिए परिजनों से आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। शवों की शिनाख्त और आवश्यक समन्वय के लिए पुलिस निरीक्षक आशिष साह से मोबाइल नंबर 9855091757 पर संपर्क किया जा सकता है।

--------------------------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास