अपने भारत भ्रमण के बारे में जानकारी देने के लिए सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
काठमांडू, 07 जून (हि.स.)। नेपाल के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने भारत भ्रमण को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
पार्टी के महासचिव कविंद्र बुरलाकोटी के अनुसार, बैठक सोमवार को सुबह 09 बजे सिंहदरबार स्थित सार्वजनिक लेखा समिति के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों से पार्टी अध्यक्ष अथवा सभापति सहित दो-दो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और अन्य समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने के हाल में संपन्न भारत भ्रमण के दौरान हुई उच्च स्तरीय मुलाकात को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास