प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह नुवाकोट के विदुर पहुंचे, राहत अभियान की समीक्षा

 


काठमांडू, 27 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह गुरुवार दोपहर रसुवा और नुवाकोट के विदुर पहुंचे हैं। भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान तथा लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री शाह सड़क मार्ग से यहां पहुंचे।

प्रधानमंत्री शाह विदुर नगरपालिका स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ आयोजित एक बैठक में शामिल हुए।इसमें बुनियादी ढांचा विकास मंत्री सुनील लम्साल, सूचना एवं संचार मंत्री डॉ. विक्रम तिमिल्सिना, बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण थापामगर और नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल भी मौजूद हैं।

नुवाकोट के प्रमुख जिला अधिकारी शम्भु प्रसाद रेग्मी और जिला पुलिस प्रमुख विपिन रेग्मी सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं अन्य अधिकारियों को बाढ़ से हुई मानवीय और भौतिक क्षति की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास