नेपाल : चिलिमे जलविद्युत् परियोजना में लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

 




काठमांडू, 06 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के रसुवा जिला स्थित चिलिमे जलविद्युत् परियोजना में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच खोज और बचाव अभियान जारी है। नेपाली और भारतीय बचाव दल लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि सुरंग के भीतर जमा पानी और मिट्टी हटाने का काम जारी है और बचाव दल सुरंग की छत के करीब तक पहुंच चुके हैं। उनके अनुसार, इस तरह रास्ता साफ होने के बाद भारी मशीनरी को सुरंग के काफी अंदर तक ले जाना संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि पास के स्याफ्रुबेसी से सुरंग के पोर्टल तक पहुंच मार्ग बनाने का काम भी चल रहा है।

राजदूत श्रीवास्तव ने कहा कि कठिन भूभाग और संकरी घाटी के कारण बड़े हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पहुंच मार्ग बनने के बाद घटनास्थल तक एक्सकेवेटर पहुंचाया जा सकेगा, जिससे बचाव अभियान में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास