नेपाल : प्रतिनिधि सभा से वित्त विधेयक पारित, सार्वजनिक ऋण विधेयक पर चर्चा जारी

 


काठमांडू, 28 जून (हि.स.)। नेपाल प्रतिनिधि सभा की बैठक में वित्त विधेयक को पारित कर दिया गया। वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने विधेयक पारित करने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसे आज संसद की बैठक में बहुमत से मंजूरी मिल गई।

सांसद हरि प्रसाद भुसाल और सुशील खड़का ने अपने संशोधन प्रस्ताव वापस ले लिए। वहीं, सांसद गंगा लक्ष्मी अवाल, डॉ. पुष्पराज कंडेल, हरका राज राई, पार्वती बीके और नरेन्द्र कुमार केरुङ द्वारा प्रस्तुत संशोधन प्रस्ताव बहुमत से खारिज कर दिए गए।

फिलहाल ‘सार्वजनिक ऋण विधेयक’ पर धारा-दर-धारा चर्चा जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास