बालेन्द्र सरकार के सौ दिन को प्रचंड ने पूरी तरह असफल बताया

 


काठमांडू, 04 जुलाई (हि.स.)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रमुख पुष्पकमल दहाल ‘प्रचंड’ ने बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन को पूरी तरह असफल बताया है।

पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को बुटवल पहुंचे प्रचंड ने पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की।

प्रचंड ने कहा, “जनता को जिन आश्वासनों और भ्रमों के आधार पर सरकार बनाई गई थी, उस दृष्टि से मैं इन 100 दिनों को पूरी तरह असफल मानता हूं।”

प्रचंड ने कहा कि वर्तमान समय में केवल वाम एकता ही नहीं, बल्कि नेपाली कांग्रेस सहित सभी दलों के बीच सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “वाम एकता से भी अधिक आज देश की आवश्यकता कांग्रेस, सीपीएन (एमाले) और सभी दलों के साथ मिलकर कार्य करने की है। हम इस दिशा में प्रयासरत हैं।”

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास