नेपाल सरकार ने जेन जी प्रदर्शन में सुरक्षा बलों की भूमिका की जांच करने को बनाई विशेष समिति
काठमांडू, 15 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में पिछले साल ८ और ९ सितंबर को हुए जेन जी आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की भूमिका की जांच करने के लिए अलग से जांच कमेटी का गठन किया जायेगा।
आज प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस प्रेम राज कार्की के नेतृत्व जांच कमेटी का गठन करने का फैसला किया है।
सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि हाई कोर्ट के जस्टिस कार्की के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति में सशस्त्र प्रहरी बल के पूर्व अतिरिक्त महानिरीक्षक सुबोध अधिकारी और नेपाल पुलिस के पूर्व अतिरिक्त महानिरीक्षक टेक प्रसाद राई को सदस्य के रूप में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जेन जी आंदोलन की जांच के लिए पूर्व में गठित जस्टिस गौरी बहादुर कार्की आयोग की सिफारिशों का भी अध्ययन करके सुरक्षा बलों की भूमिका को लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास