नेपाल में संसदीय चुनाव की तैयारी में लगे मतदान अधिकारी की हृदयाघात से मौत

 


काठमांडू, 04 मार्च (हि.स.)। सर्लाही के पर्सा गांवपालिका स्थित एक मतदान केंद्र पर तैनात मतदान अधिकारी अचानक हृदयाघात से बेहोश हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही के अनुसार आज दोपहर लगभग 12 बजे पर्सा गांवपालिका–4 स्थित जिगडवा आधारभूत विद्यालय, जिगडवा मतदान केंद्र में तैनात मतदान अधिकारी रघुनाथ महतो को मतदान केंद्र की तैयारी के दौरान हृदयाघात के कारण अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल मलंगवा भेजा गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रौतहट के माधव नारायण नगरपालिका के निवासी 42 वर्षीय महतो वर्तमान में सर्लाही के बरहथवा नगरपालिका स्थित आधारभूत स्वास्थ्य केंद्र, बरहथवा में सीनियर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में कार्यरत थे।

सर्लाही के डीएसपी सरोज घिमिरे ने बताया कि मतदान केंद्र के अधिकृत की मौत के बाद उनका पोस्ट मार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बस्नेत ने बताया कि आयोग को इस बात की जानकारी दीदी गई है, जिसके बाद यहां दूसरा मतदान अधिकारी भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास